उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

Akhilesh Yadav ने आधी आबादी को साधना के लिए चल दिया बड़ा दांव, टेंशन में BJP!

Akhilesh Yadav ने आधी आबादी को साधना के लिए चल दिया बड़ा दांव, टेंशन में BJP!

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने महिला वोटरों को साधने के लिए बड़ा सियासी दांव खेला है. समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव “मूर्ति देवी-मालती देवी” महिला सम्मान की शुरूआत करेंगे. मूर्ति देवी अखिलेश यादव की दादी और मालती देवी माँ का नाम है. जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव फूलन देवी, सावित्री बाई फुले, अहिल्याबाई होल्कर, बेगम अख़्तर, महादेवी वर्मा, सरस्वती अम्माल, सरोजिनी नायडू, इस्मत चुगताई, ऊदा देवी, रानी लक्ष्मी बाई समेत अन्य विभूतियों के नाम पर 20 कैटेगरी में अवॉर्ड की शुरुआत करेंगे.

इस अवॉर्ड के माध्यम से अखिलेश यादव 1 लाख की सम्मान राशि देंगे. उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, मगर, प्रदेश की राजनीति अभी से गरमाने लगी है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आधी आबादी को साधने के लिए बड़ा सियासी दांव के खेला है. अखिलेश यादव की यह स्कीम महिलाओं को कितना पसंद आएगी, यह तो आने वाला वक्त बताएगा. लेकिन सपा के इस दांव ने प्रमुख सियासी दल भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *