लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गिरने के मामले में रुपये और भाजपा की छवि के बीच मुकाबला चल रहा है। भाजपाई लोगों के कांड और भ्रष्टाचार के पर्दाफाश से उनकी छवि और भी नीचे गिरती जा रही है। हालांकि, इन खुलासों के बाद भी इस्तीफे नहीं हो रहे हैं। भाजपा का नैतिक दिवालियापन पराकाष्ठा पर है।
सपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता संकट में फंस गई है। रुपए की कीमत लगातार गिरती जा रही है। महंगाई बढ़ रही है। रसोई गैस सिलेंडर लिए देश में जगह-जगह लाइन है। युद्ध के कारण आए ऊर्जा संकट को लेकर इस सरकार में कोई तैयारी नहीं की।
गिरने के मामले में रुपये और भाजपा की छवि के बीच ज़बरदस्त मुक़ाबला चल रहा है।
जैसे-जैसे भाजपाई लोगों के कांड-कुकर्मों और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो रहा है वैसे-वैसे भाजपाई छवि और भी नीचे गिरती जा रही है। भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के खुलासे तो हो रहे हैं लेकिन इस्तीफ़े नहीं।… pic.twitter.com/Ww6UwTlb1M
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 31, 2026
जनता को गुमराह करती रही भाजपा
अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार देश की जनता को गुमराह करती रही। देश की विदेश नीति विदेशी तय कर रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लेकिन युद्ध से पैदा हुए वैश्विक संकट में सरकार तमाशाई बनी रही। इस विनाशकारी लड़ाई का असर हमारी अर्थव्यवस्था के साथ-साथ आम जनता पर पड़ रहा है।