उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

Akhilesh Yadav: ‘अब तभी घटेगी महंगाई, जब जाएंगे भाजपाई’, BJP पर बरसे पूर्व सीएम

Akhilesh Yadav: 'अब तभी घटेगी महंगाई, जब जाएंगे भाजपाई’, BJP पर बरसे पूर्व सीएम

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कई राजनीतिक मुद्दों पर सरकार को घेरा. अखिलेश यादव ने महंगाई और टैक्स को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार लगातार टैक्स लगा रही है और दूसरी तरफ महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है. उन्होंने कहा, “जहां सरकार एक तरफ टैक्स लगा रही है, वहीं दूसरी तरफ महंगाई बढ़ती चली जा रही है. आज ही LPG पर 60 रुपये और बढ़ गए.

जब जाएंगे भाजपाई तभी हटेगी महंगाईअखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि जहां-जहां बीजेपी की सरकार है, वहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि गाड़ियों की कीमत ज्यादा होने का कारण भी भारी टैक्स है. उनके मुताबिक गाड़ियों पर लगभग 50 प्रतिशत तक टैक्स लगाया जा रहा है, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है. उन्होंने कहा, “हमारी समझ में एक ही बात आती है कि जब जाएंगे भाजपाई तभी हटेगी महंगाई.” अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कई मामलों में पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं.  अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोगों ने समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए एक गाना लॉन्च किया है.

अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि समाज के शोषित और पीड़ित वर्गों को जोड़कर समाजवादी पार्टी प्रदेश में मजबूत विकल्प बनेगी. उन्होंने कहा कि अब माहौल बन रहा है और सभी को मिलकर काम करना होगा. “हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस सरकार को हटाना है और जनता को राहत दिलानी है.”

शिवपाल यादव ने भी सरकार को घेरा

वहीं शिवपाल यादव ने भी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज की सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है. उन्होंने कहा, “इतनी भ्रष्ट सरकार अभी तक के इतिहास में नहीं हुई. सारे रिकॉर्ड भ्रष्टाचार के इस सरकार ने तोड़ दिए.” शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में हर स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है और जनता परेशान है. उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोग, मजदूर और आम जनता सब परेशान हैं और उनके साथ लूट हो रही है. उन्होंने कहा कि यूपी के बजट में भी भ्रष्टाचार हो रहा है. उनके मुताबिक नौ साल में गड्ढों के नाम पर भारी रकम खर्च दिखाई गई, लेकिन सड़कों के गड्ढे भरे नहीं गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *