उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

Akhilesh Yadav का दावा- 2027 में जनता भाजपा को भेजेगी ‘डिटेंशन सेंटर’

Bareilly: सपा में बड़ा एक्शन, बरेली की पूरी जिला कार्यकारिणी बर्खास्त

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव की घोषणा होते ही उनका (भाजपा) बुलडोजर कहीं नजर नहीं आएगा। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर कर “डिटेंशन सेंटर” भेज देगी। सपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने भाजपा सरकार को नाकाम बताते हुए उस पर अन्याय, अधर्म और अत्याचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रदेश की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हैं और भ्रष्टाचार चरम पर है।

भाजपा कमजोर होती है तो वह साम्प्रदायिक हो जाती है

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है और जैसे-जैसे कमजोर होती है, उतनी ही ज्यादा साम्प्रदायिक हो जाती है। उन्होंने भाजपा नेताओं को “आरोपजीवी” बताते हुए कहा कि उनका काम सिर्फ समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाना है। भाजपा को उन्होंने पूंजीवादी पार्टी करार देते हुए कहा कि यह पार्टी केवल पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए काम करती है और बैंकों के कर्ज दिलवाने तक सीमित है। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा का बुलडोजर गायब हो जाएगा, क्योंकि यह सब दिखावा है। 2027 में प्रदेश की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।

उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार के कार्यकाल में विकास के बड़े काम हुए। 2027 में सरकार बनने पर किसानों, युवाओं, गरीबों और महिलाओं के हित में ठोस कदम उठाए जाएंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार होगा, गरीबों को मुफ्त इलाज मिलेगा और महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2027 में सपा सरकार बनाने में महिलाओं की निर्णायक भूमिका होगी। कार्यकर्ताओं से अपील की कि मतदाता सूची में हर पात्र मतदाता का नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भरवाएं और 6 फरवरी से पहले नए एवं छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम तेज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *