उत्तर प्रदेश, राजनीति

Akhilesh ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले- ये मुंह से स्वदेशी हैं लेकिन मन से…

Akhilesh Yadav: सीएम योगी पर सपा चीफ ने कसा तंज, कहा- ...ट्रेन पकड़कर क्योटो भी हो आते

Akhilesh Yadav News: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ‘भाजपा का जब पहला अधिवेशन हुआ था तब भाजपा ने तय किया था कि धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी रास्ता अपनाएंगे. संघ परिवार का रास्ता धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी नहीं है. ये मुंह से स्वदेशी हैं लेकिन मन से विदेशी हैं.’ अखिलेश ने कहा कि आज जब हम 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, वहीं यह भी हम याद रखें कि हमारे सामने दुनिया की चुनौतियां हैं उनको भी स्वीकार करना होगा. जितना हमारा किसान मजबूत होगा उतना ही हमारा देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा.

बीजेपी के लोग 15 अगस्त को झूठ ना बोले

उन्होंने कहा कि मैं आज के दिन यह अपील करना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के लोग 15 अगस्त को झूठ ना बोले. हमारी सीमाएं और फौज मजबूत हो, अग्निवीर जैसी व्यवस्था खत्म हो. यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि मुझे खुशी है इस बात की कि सुप्रीम कोर्ट ने कम से कम लोकतंत्र को बचाने का काम किया, जो SIR हो रहा था. भारतीय जनता पार्टी के पास हुनर है कि वोट कैसे काटना है, इस फैसले के बाद पॉलीटिकल पार्टी बूथ स्तर पर अपना वोट बचा पाएंगी.

उन्होंने कहा कि कुछ संगठन अंग्रेजों ने बनाए थे जिससे भारत को धर्म के आधार पर विभाजित किया जा सके, हिंदू मुसलमान की खाई पैदा की जा सके. इसलिए संघी साथियों को भी अपनी पहली विचारधारा जो थी समाजवादी और सेकुलर को ध्यान करना चाहिए और देश को आगे बढ़ाना चाहिए. समाजवादी लोग और दुनिया में कई सारे लोग वॉर के खिलाफ हैं, लेकिन हमारी फौज मजबूत होनी चाहिए. अग्निवीर व्यवस्था जब हम खत्म करेंगे तब जाकर हम मुकाबला कर पाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *