उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

Ajit Pawar Death: अखिलेश बोले- विमान दुर्घटना की हो निष्पक्ष जांच, ममता ने भी उठाए सवाल

Ajit Pawar Death: अखिलेश बोले- विमान दुर्घटना की हो निष्पक्ष जांच, ममता ने भी उठाए सवाल

Ajit Pawar Death: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि पता चलना चाहिए की आखिर यह घटना क्यों हुई। उन्होंने कहा कि अजित पवार महाराष्ट्र के बड़े और लोकप्रिय नेता थे। आज जब लोग इतने जागरूक है। तकनीक को सब समझते है। यह बात साफ होनी चाहिए कि यह घटना क्यों हुई।

बता दें कि महाराष्ट्र के बारामती में मंगलवार सुबह हुए विमान हादसे ने देशभर की राजनीति और पवार परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन की खबर फैलते ही राज्यभर में माहौल गमगीन हो गया। ऐसे में अब जब सवाल और जवाब का सिलसिला शुरू हुआ तो महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने अपने भतीजे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर पहली प्रतिक्रिया दी है।

शरद पवार ने दी थी प्रतिक्रिया

इस मामले पर शरद पवार ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। पूरे परिवार और राज्य के लिए यह अपूरणीय क्षति है। लेकिन इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए। यह सिर्फ एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था। उन्होंने सभी से अपील की कि इस घटना को राजनीतिक रंग से न देखें।

सीएम ममता बनर्जी ने भी जताई थी आशंका

बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हादसे को लेकर साजिश की आशंका जताई। साथ ही मांग की कि इस मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच हो। ममता ने कहा कि अब देश में नेताओं की सुरक्षा और सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह केवल सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा करती हैं, क्योंकि उनके अनुसार जांच एजेंसियों की स्वतंत्रता अब खत्म हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *