उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

Ajay Rai in Bareilly: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- विपक्षी दलों के वोट कटवा रहे बीजेपी के लोग

UP Congress: विधानसभा घेराव की तैयारी में कांग्रेस, हिरासत में कई जिलाध्यक्ष

Ajay Rai in Bareilly: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को बरेली पहुंचे जहां उन्होंने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग विपक्षी दलों के वोट घटवा रहे हैं और अपने वोट बढ़वा रहे हैं। भाजपा बीएलओ पर दबाव डाल कर हमारे वोट घटवाने को चुनाव मान रही है। भाजपा के संगठन में कोई मजबूती नहीं है, यह भावनाओं को भड़काती है। इनकी ताकत सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करना है। जो असली मुद्दे हैं, उनके संबंध में इनके पास कोई जवाब नहीं होता है।

अजय राय ने कोतवाली के सामने आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां पत्रकारों से उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के एसआईआर के लिए सरकार को कम से कम छह महीने का समय देना चाहिए था। सरकार के दबाव से बीएलओ तनाव में हैं और उनकी मौत हो रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कर्मचारी नगर, गाली नंबर 5 निवासी एमबी इंटर कॉलेज के दिवंगत शिक्षक अजय अग्रवाल के बेटे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की।

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में लोगों को पिलाया जा रहा जहरीला सिरप

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लोगों को जहरीला सिरप पिलाया जा रहा है, लेकिन कोई जवाब देने वाला नहीं है। रूस के राष्ट्रपति भारत के दौरे पर आए तो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनसे मिलने नहीं दिया गया। बेरोजगारी, महंगाई, डॉलर के सामने रुपये की ऐतिहासिक गिरावट, हवाई यात्रा की समस्या, विदेश नीति जैसे किसी भी मसले पर भाजपा की सरकार बात नहीं करना चाहती है। भाजपा को सिर्फ तानाशाही पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *