अदीस अबाबा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को इथियोपिया के बाद दो दिवसीय दौरे पर ओमान पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद पीएम ने ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद से मुलाकात की। यह उनकी तीन देशों की यात्रा का तीसरा और आखिरी चरण है। वे 17 और 18 दिसंबर को ओमान में रहेंगे।
यह यात्रा भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रही है। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ओमान में रह रहे भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।
Landed in Muscat, Oman. This is a land of enduring friendship and deep historical connections with India. This visit offers an opportunity to explore new avenues of collaboration and add fresh momentum to our partnership. pic.twitter.com/RKZ5d8M1Jf
— Narendra Modi (@narendramodi) December 17, 2025
PM ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi greets members of the Indian diaspora as he arrives at the hotel of his stay in Muscat, Oman.
(Video: ANI/DD News) pic.twitter.com/NgvzFOg935
— ANI (@ANI) December 17, 2025
PM मोदी होटल पहुंचे, सांस्कृतिक नृत्य से स्वागत
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at the hotel of his stay in Muscat, Oman.
(Video: ANI/DD News) pic.twitter.com/38HI3uftvY
— ANI (@ANI) December 17, 2025
ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री से मिले मोदी
मस्कट पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद से मुलाकात की।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi holds a meeting with Sayyid Shihab bin Tarik Al Said, Deputy Prime Minister for Defence Affairs of Oman, after his arrival in Muscat.
(Video: ANI/DD News) pic.twitter.com/j2hjOgqTpr
— ANI (@ANI) December 17, 2025
भारत-ओमान में कल फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन होंगे
भारत और ओमान के बीच कल यानी 18 दिसंबर को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर साइन होंगे। इस समझौते को दोनों देशों के आर्थिक और व्यापारिक संबंधों के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि यह करार भारत के लिए कई सेक्टरों में बड़े अवसर लेकर आएगा। उन्होंने बताया कि इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से टेक्सटाइल, फुटवियर, ऑटोमोबाइल, जेम्स एंड ज्वैलरी, रिन्यूएबल एनर्जी और ऑटो कंपोनेंट्स जैसे क्षेत्रों को सीधा फायदा होगा। साथ ही ओमान के जरिए भारत को खाड़ी सहयोग परिषद (GCC), पूर्वी यूरोप, मध्य एशिया और अफ्रीका के बाजारों तक बेहतर पहुंच मिलेगी।
भारत और ओमान के बीच इस समझौते पर बातचीत नवंबर 2023 में शुरू हुई थी। अब इसे औपचारिक रूप देने के लिए समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक की मौजूदगी में साइन किए जाएंगे। इससे दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और ओमान के बीच सहयोग सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऊर्जा परिवर्तन, इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, खाद्य सुरक्षा और स्टार्टअप इकोसिस्टम जैसे क्षेत्रों में भी नई साझेदारी बनेगी। उन्होंने इसे दोनों देशों के लिए ‘असीम संभावनाओं’ वाला समझौता बताया।
पीएम मोदी ने इथियोपिया की संसद को संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। यह दुनिया की 18वीं संसद है, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने भाषण दिया। मोदी ने कहा कि मुझे इथियोपिया आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह शेरों की धरती है। यहां मुझे अपने घर जैसा महसूस हो रहा है, क्योंकि मेरा गृहराज्य गुजरात भी शेरों की धरती है।
पीएम मोदी मंगलवार को ही इथियोपिया पहुंचे थे। यह उनका पहला दौरा था। PM अबी अहमद अली ने नेशलन पैलेस में उनका औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक भी की।