उत्तर प्रदेश, राजनीति

गोंडा-अयोध्‍या हाईवे पर बस-कार की सीधी भिड़ंत, मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत

गोंडा-अयोध्‍या हाईवे पर बस-कार की सीधी भिड़ंत, मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत

गोंडा: गोंडा-अयोध्या हाईवे पर वजीरगंज के अनभुला गांव के पास बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी नितिन गोयल की चार दिसंबर को शादी थी। इसमें शामिल होने रिश्तेदार बेंगलुरु से आए थे। रविवार सुबह नितिन कार से रिश्तेदारों को अयोध्या एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे। अनभुला गांव के पास अयोध्या से गोंडा की तरफ आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस से कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।

घायलों का इलाज जारी

हादसे में कार सवार सभी छह लोग घायल हो गए। घायलों को गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने अक्षत (26), आशु (22) व अक्षत की मां नीता अग्रवाल (58) को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *