नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार (11 फरवरी) को आरोप लगाया कि कांग्रेस के कई सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में घुसकर उनसे गाली-गलौज किया। रिजिजू ने बजट सत्र के 11वें दिन संसद में जाते समय मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि करीब 20-25 कांग्रेस सांसद ओम बिरला के चैंबर में घुस गए और उनके साथ बदसलूकी की। उन्हें गालियां दीं। इस दौरान प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के कई सीनियर नेता भी थे, लेकिन उन्होंने किसी को रोकने की कोशिश नहीं की।
इस बीच, ANI ने लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के हवाले से दावा किया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने की मांग करने वाले अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस में कई खामियां पाई गई हैं। नोटिस में कई जगह फरवरी, 2025 लिखा है। नियमों के अनुसार नोटिस खारिज किया जा सकता था। लेकिन, स्पीकर ने सचिवालय को नोटिस में मौजूद खामियों को दूर करने और आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विपक्ष ने स्पीकर को हटाने का नोटिस दिया, इस पर 120 साइन
बता दें कि विपक्ष ने मंगलवार को ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश किया था। इसमें 120 सांसदों के साइन हैं। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को चर्चा हो सकती है। 13 फरवरी को बजट सत्र के पहले सेशन का आखिरी दिन है।
इसके बाद 8 मार्च से सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होगी। जब तक अविश्वास प्रस्ताव पर सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक ओम बिरला लोकसभान की कार्यवाही की अध्यक्षता नहीं करेंगे। अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद ही वह स्पीकर की चेयर संभालेंगे।
8 विपक्षी सांसदों का निलंबन वापस नहीं होगा, पूरे बजट सत्र के लिए बाहर
लोकसभा से निलंबित विपक्ष के आठ सांसदों का निलंबन वापस नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार के सूत्रों ने कहा है कि इनका निलंबन पूरे बजट सत्र के लिए है जो दो अप्रैल को खत्म हो रहा है।
कांग्रेस के 7 और CPM के एक सांसद को तीन फरवरी को निलंबित किया गया था। इन सांसदों पर राहुल गांधी को न बोलने देने के विरोध में हंगामा करने का आरोप है। सांसदों ने चेयर पर कागज फाड़ कर फेंके थे। निलंबित हुए सांसदों में कांग्रेस से मणिक्कम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा, गुरजीत सिंह औजिला, हिबी ईडन, डीन कुरियकोज, प्रशांत पडोले, किरण कुमार रेड्डी और CPM के एस वेंकटेशन शामिल हैं।
नरवणे की किताब पर रिजिजू बोले– राहुल संवेदनशील मुद्दे का इस्तेमाल कर रहे
पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे (रिटायर्ड) की किताब को लेकर उठे विवाद पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- यह पूरा मामला देश की जनता के सामने है कि संसद का एक सदस्य (राहुल गांधी) किस तरह सुरक्षा से जुड़े इतने संवेदनशील मामले का गलत तरीके से राजनीतिक लाभ उठाने के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है।
#WATCH | Delhi: On the row over the alleged circulation of the book of former Army chief General MM Naravane (Retd), Union Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, "… The entire matter is before the people of the country, how a member in the parliament is trying to use… pic.twitter.com/aZ043yQfox
— ANI (@ANI) February 11, 2026
रिजिजू ने कहा- यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर सेना प्रमुख और रक्षा मंत्री की हर बातचीत, सीनियर सेना अधिकारियों के बीच या प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के बीच हर बातचीत सार्वजनिक कर दी जाएगी, तो देश की सुरक्षा कैसे कायम रखी जा सकती है?
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार संसद पहुंचीं
#WATCH | Delhi: Maharashtra Deputy CM Sunetra Pawar arrives at the Parliament. pic.twitter.com/3AlsQUp6qV
— ANI (@ANI) February 11, 2026