Basant Panchami: जानें क्या है सरस्वती पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त? ऐसे करें पूजन

Basant Panchami: जानें क्या है सरस्वती पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त? ऐसे करें पूजन

Basant Panchami 2026: माघ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी को वसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है। शुक्रवार को ये पर्व उल्लास के साथ मनाया जायेगा। यह पर्व ऋतुराज के आगमन की सूचना देता है। वसंत पंचमी को मां सरस्वती के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाते हैं और इस दिन उनकी विधि विधान से पूजा होती है। सरस्वती पूजा का मुहूर्त सुबह 6:18 से दोपहर 12:18 बजे तक श्रेष्ठ है।

वसंत पंचमी पर श्वेत वस्त्रावृत्ता मां सरस्वती की सुबह स्नान कर पूजा-अर्चना करनी चाहिए। उनके पूजन में दूध, दही, मक्खन, सफेद तिल के लड्डू, गेहूं की बाली, पीले सफेद रंग की मिठाई और पीले, सफेद पुष्पों को अर्पण कर देवी सरस्वती के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इस दिन पीले वस्त्र पहनने चाहिए और पीले रंग की खाद्य सामग्री के अधिकाधिक सेवन की भी परंपरा है।

बन रहा गजकेसरी का भी शुभ संयोग

इस वर्ष पंचमी तिथि बृहस्पतिवार रात 02:28 से शुरू होकर शुक्रवार रात 01:46 बजे समाप्त होगी। पंचमी तिथि 23 को पूरा दिन रहेगी। वसंत पंचमी पर चंद्रमा कुंभ राशि में प्रातः 08:33 बजे तक रहेगा। इसके बाद मीन राशि में रहेंगे। मकर राशि में चार ग्रह सूर्य, शुक्र, मंगल और बुध एक साथ होंगे। मंगल अपनी उच्च राशि में विराजमान रहेंगे। रवियोग एवं चंद्रमा से चतुर्थ भाव में गुरु के होने से गजकेसरी का शुभ संयोग भी बन रहा है।

Post Comment

You May Have Missed