पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तस्वीर अब साफ हो गई है। 243 में से 202 सीटों के साथ NDA रिकॉर्ड जीत की ओर है, जबकि महागठबंधन के खाते में 37 सीटें आ रही हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा- ये सुशासन की जीत है।
NDA को 2020 के मुकाबले 70 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। प्रचंड जीत के बीच सम्राट चौधरी, ललन सिंह ने नीतीश कुमार से मुलाकात की। पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU की झोली में इस बार 80+ सीटें हैं। वहीं 90 सीटों के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
तेजस्वी की जीत, तेजप्रताप की हार
बड़े चेहरों में राघोपुर से तेजस्वी यादव करीब 12 हजार वोटों से जीत गए हैं। तेजप्रताप यादव महुआ से चुनाव हार गए हैं। उनकी पार्टी JJD ने हार के बाद फेसबुक पर पोस्ट किया है। इसमें लिखा है- ‘तेजस्वी फेलस्वी हो गया। RJD को जयचंदों ने खोखला कर दिया। मोदी विश्व के मजबूत नेता हैं। NDA को उसकी एकता ने जिताया।’
ओवैसी की पार्टी 4 सीटें जीतीं, 1 पर आगे
25 सीटों पर लड़ी ओवैसी की पार्टी ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है। जोकीहाट से मोहम्मद मर्शीद आलम, कोचाधामन से एमडी सरवर आलम, अमौर से अख्तरुल ईमान, बहादुरगंज से एनडी तौसीफ आलम ने जीत हासिल की है। वहीं पूर्णिया की बायसी सीट से AIMIM के गुलाम सरवर की जीत लगभग तय है।
असदुद्दीन औवेसी बोले- बिहार की जनता का धन्यवाद
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना: AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने कहा, "मैं बिहार की जनता का धन्यवाद करूंगा कि उन्होंने AIMIM के उम्मीदवारों को जिताया… बिहार में जो नतीजा है वह आवामी नतीजा है। हम उसे स्वीकार करते हैं। हमारी पार्टी की ओर से कोशिश होगी कि बिहार के साथ-साथ सीमांचल में… pic.twitter.com/AL6shpQeyk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025
मनोज तिवारी ने दिल्ली BJP मुख्यालय में जश्न के बीच ‘हां हम बिहारी हैं जी‘ गीत गाया
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद और गायक मनोज तिवारी ने पार्टी मुख्यालय में पार्टी नेताओं के जश्न के बीच एक गीत गाया।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बिहार में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए तैयार है।#BiharElection2025 pic.twitter.com/EE48JPvAtu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025
NDA की जीत पर सीएम ने बिहार की जनता को बधाई दी
बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 14, 2025
पुष्पम प्रिया बोलीं- मेरी मां-बहन का वोट भी बीजेपी को ट्रांसफर हुआ
EVM rigging में इस बार मेरी माँ, घर व हर मुहल्ले में रिश्तेदारों तक के वोट बीजेपी उम्मीदवार को ट्रांसफ़र। हर बूथ पर सैकड़ों वोट मैनिपुलेशन का साफ़ प्रमाण! वोटर हतप्रभ कि वोट कहाँ गए? जहां सैकड़ों वोट मिले उन बूथों पर भी संख्या 0-2 से 5-7 तक! हर बूथ पर एक-सा पैटर्न! सांख्यिकीय रूप…
— Pushpam Priya Choudhary (@pushpampc13) November 14, 2025
दिलीप जायसवाल बोले- जनता और घटक दलों का धन्यवाद
#WATCH | पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "जिस तरह से बिहार के मतदाताओं ने NDA सरकार को अपना जनादेश और समर्थन दिया है, उसके लिए बिहार की महान जनता का धन्यवाद… हम प्रधानमंत्री मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और हमारे गठबंधन के नेताओं चिराग पासवान, जीतन… pic.twitter.com/yw8mffVjIT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025
पटना BJP ऑफिस में जश्न, कई सीनियर लीडर पहुंचे
#WATCH पटना, बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA को बढ़त। वीडियो भाजपा कार्यालय से है। pic.twitter.com/gB3whkyUag
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025
चिराग पासवान बोले- बिहार ने NDA को प्रचंड बहुमत दिया है
#WATCH | पटना: केंद्रीय मंत्री और LJP(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने NDA के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, "बिहार की जनता ने जिस तरह से NDA को प्रचंड बहुमत दिया है और अगले पांच साल बिहार को विकास की ओर ले जाने का फैसला किया है, उसके लिए मैं विशेष रूप से उन्हें… pic.twitter.com/Lz5lWpDYuA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025
PM मोदी ने NDA नेताओं को बधाई दी
सुशासन की जीत हुई है।
विकास की जीत हुई है।
जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है।
सामाजिक न्याय की जीत हुई है।
बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2025
शाह बोले- राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस बिहार में आखिरी पायदान पर पहुंच गई
बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है। वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है।
बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता…
— Amit Shah (@AmitShah) November 14, 2025
मुकेश सहनी ने मानी हार, बोले- NDA को मिला महिलाओं का साथ
#WATCH | पटना: VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, "हम इस जनादेश को स्वीकार करते हैं और जो जीते हैं-NDA, उनको मैं बधाई देता हूं…माताओं-बहनों का वोट NDA के पक्ष में गिरा है, जिसके कारण उनकी इतनी बड़ी जीत हो रही है…मैं जनादेश का सम्मान करते हुए इसे(हार) स्वीकार करता हूं। आने वाले समय… pic.twitter.com/R7lCcsLU1Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025
पटना में चिराग ने परिवार के साथ मनाई जीत की खुशियां
#WATCH | Union Minister and LJP-Ram Vilas Paswan National President Chirag Paswan celebrates with his family and party leaders in Patna, Bihar
His party has so far won one seat and is leading on 18 seats. The National Democratic Allaince (NDA) is set to secure a historic win in… pic.twitter.com/73x2VoHi5S
— ANI (@ANI) November 14, 2025