नई दिल्ली: सोने के दाम एक सप्ताह में ₹8,455 रुपये घटकर ₹1,22,419 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। 17 अक्टूबर को सोना ₹1,29,584 के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा था। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 अक्टूबर को सोना ₹935 सस्ता हुआ है। इससे पहले 23 अक्टूबर को इसकी कीमत ₹1,23,354 प्रति 10 ग्राम थी।
वहीं, चांदी में ₹3,700 की गिरावट है। ये ₹1,47,750 प्रति किलोग्राम बिक रही है। कल इसकी कीमत ₹1,51,450 प्रति किलोग्राम थी। अपने ऊपरी स्तर से चांदी ₹30,350 सस्ती हुई है। IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।
बड़े ज्वेलर्स पर 22K सोने की कीमत
- तनिष्क: ₹1,15,400/10gm
- कल्याण: ₹1,14,000/10gm
- मालाबार: ₹1,14,000/10gm
- कार्टलेन: ₹1,16,590/10gm
- भीमा ज्वेलर्स: ₹1,13,180/10gm
सोना-चांदी के दाम में गिरावट के कारण
भारत में सीजनल बाइंग का खत्म होना: दीवाली जैसे फेस्टिवल के बाद इंडिया में सोने-चांदी की खरीदारी का सिलसिला थम गया। इससे सोना-चांदी की डिमांड में कमी आई है।
ग्लोबल टेंशन में कमी: सोना-चांदी को ‘सेफ-हेवन’ माना जाता है, यानी मुश्किल वक्त में लोग इन्हें खरीदते हैं। ग्लोबल टेंशन के कम होने से इसमें गिरावट आई है।
प्रॉफिट-टेकिंग और ओवरबॉट सिग्नल: रैली के बाद निवेशक प्रॉफिट बुक कर रहे हैं। टेक्निकल इंडिकेटर्स जैसे रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) दिखा रहे थे कि कीमतें ओवरबॉट जोन में पहुंच चुकी थीं। इसलिए ट्रेंड फॉलोअर्स और डीलर्स ने बिकवाली शुरू कर दी है।