स्पोर्ट्स

2025 Asia Cup: वेन्यू का हो गया खुलासा! भारत-पाक मैच पर भी आया अपडेट

2025 Asia Cup: वेन्यू का हो गया खुलासा! भारत-पाक मैच पर भी आया अपडेट

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 को लेकर अच्छी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार एशिया कप 2025 की मेजबानी दुबई, अबू धाबी करने वाला है. यह टूर्नामेंट 5 सितंबर-21 सितंबर तक खेला जाएगा. एशिया कप में भारतीय टीम के खेलने पर भी कुछ स्पष्ट नहीं था, लेकिन ताजा अपडेट अनुसार इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान समेत कुल 8 टीम भाग लेने वाली हैं.

अभी तक BCCI, ACC और ICC ने इस संबंध में कोई आधिकारिक स्टेटमेंट जारी नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय टीम भी इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली है. टूर्नामेंट में भाग लेने वाले देशों के नाम भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, ओमान, यूएई और हॉन्ग कॉन्ग होंगे. एशिया कप का आयोजन आखिरी बार 2023 में ODI फॉर्मेट में खेला गया था, जिसके फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा था.

अभी तक यह साफ नहीं है कि एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच होगा या नहीं, क्योंकि अभी तक पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. बता दें कि फिलहाल इंग्लैंड में खेली जा रही वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भी भारत बनाम पाकिस्तान मैच होने वाला था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में खेलने से इनकार कर दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *