स्पोर्ट्स डेस्क: महाराष्ट्र की रहने वाली 19 साल की दिव्या देशमुख ने चेस का FIDE महिला वर्ल्ड कप जीत कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने फाइनल में भारत की ही कोनेरू हम्पी को टाईब्रेक राउंड में हराकर खिताब जीता। वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ वे भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गईं।
टूर्नामेंट में दिव्या ने कई टॉप रैंक प्लेयर्स को हराया और फाइनल में जगह बनाई। हम्पी के खिलाफ फाइनल में दिव्या ने दोनों प्रमुख मुकाबले ड्रॉ खेले। जिसके बाद सोमवार को टाईब्रेक राउंड हुआ, जिसमें दिव्या ने 2.5-1.5 के स्कोर से बाजी मारी।
🇮🇳 Divya Deshmukh defeats Humpy Koneru 🇮🇳 to win the 2025 FIDE Women's World Cup 🏆#FIDEWorldCup @DivyaDeshmukh05 pic.twitter.com/KzO2MlC0FC
— International Chess Federation (@FIDE_chess) July 28, 2025
हम्पी ने किया रिजाइन
मैच के बाद हम्पी ने कहा कि 12वीं चाल के बाद उन्हें समझ नहीं आया कि अब क्या करना है। हालांकि, 54वीं चाल में दिव्या ने जरूरी बढ़त हासिल कर ली। जिसके बाद हम्पी ने रिजाइन कर दिया और दिव्या को जीत मिली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित कई दिग्गज नेताओं ने दिव्या को जीत की बधाई दी।
दिव्या को ₹42 लाख मिलेंगे
FIDE विमेंस वर्ल्ड कप जीतने पर दिव्या को लगभग 42 लाख रुपए मिलेंगे। वहीं वर्ल्ड कप (ओपन सेक्शन) के विजेता को लगभग ₹91 लाख मिलते हैं।
विमेंस कैंडिडेट्स के लिए क्वालिफाई किया
दिव्या ने वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ अगले साल के विमेंस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। वे इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने वाली दूसरी ही भारतीय बनीं। कोनेरू हम्पी ने भी फाइनल में जगह बनाने के साथ कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया।
वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद रो पड़ीं दिव्या
वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद दिव्या देशमुख ने मां को गले लगाया। मां से मिलते ही वे इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक आए।
Divya’s hug to her mom says everything ❤️#FIDEWorldCup @DivyaDeshmukh05 pic.twitter.com/jeOa6CjNc1
— International Chess Federation (@FIDE_chess) July 28, 2025
टाई-ब्रेक राउंड का फॉर्मेट
- 2 रैपिड गेम- हर गेम 10 मिनट का होता है।
- 10 मिनट के 2 गेम में अगर स्कोर बराबर रहा, तो 2 और फास्ट गेम। इस राउंड में हर गेम 5 मिनट का होता है।
- 5-5 मिनट के दोनों गेम भी बराबरी पर रहे, तो 3-3 मिनट के 2 गेम होते हैं।
- 3-3 मिनट में गेम ड्रॉ रहा तो 3+2 मिनट के ब्लिट्ज (तेज) गेम्स तब तक चलते रहेंगे, जब तक विजेता का फैसला नहीं हो जाता।
दिव्या ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को भी हराया
महाराष्ट्र की दिव्या ने सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन चीन की तान झोंगयी को 1.5-0.5 से हराया से। दिव्या ने पहले गेम में सफेद मोहरों से खेलते हुए 101 चालों में शानदार जीत हासिल की। उन्होंने बीच गेम में लगातार दबाव बनाकर झोंगयी को गलतियां करने पर मजबूर किया।
राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाइयां
My heartiest congratulations to Divya Deshmukh who has become the first Indian woman to win the FIDE Women’s World Cup, that too, at a very young age of nineteen. Koneru Humpy being the runner up, both the finalists of the chess world championship were from India. This underlines…
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 28, 2025
A historic final featuring two outstanding Indian chess players!
Proud of the young Divya Deshmukh on becoming FIDE Women's World Chess Champion 2025. Congratulations to her for this remarkable feat, which will inspire several youngsters.
Koneru Humpy has also displayed… pic.twitter.com/l7fWeA3qLw
— Narendra Modi (@narendramodi) July 28, 2025
Ecstasy for India!
Congratulations to @DivyaDeshmukh05 on winning the FIDE Women's World Cup Final and achieving the marvellous feat of becoming a Grandmaster. Your tenacity and mindfulness have truly earned you this crown.Also, congratulations to @humpy_koneru on a remarkable… pic.twitter.com/MnefD3dmYE
— Amit Shah (@AmitShah) July 28, 2025
FIDE Women's World Cup-2025 की विजेता @DivyaDeshmukh05 जी एवं उपविजेता @humpy_koneru जी को हार्दिक बधाई!
आप दोनों भारत का गर्व हैं। आपकी खेल प्रतिभा और ऐतिहासिक उपलब्धि ने वैश्विक पटल पर माँ भारती का मानवर्धन किया है।
आप दोनों के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं!… pic.twitter.com/HyowxyD4G3
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 28, 2025
Two Indian women. One world stage. A nation beaming with pride.
At just 19, Divya Deshmukh achieved an extraordinary feat by becoming the first Indian woman to win the FIDE Chess World Cup. Across the board, Koneru Humpy, a legend in her own right, made this all-India final a… pic.twitter.com/6StnUS8HtI
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 28, 2025
Our Nagpur’s Divya Deshmukh Creates History at the 2025 FIDE Women’s World Cup – India’s 88th Grandmaster!
Congratulations to GrandMaster Divya Deshmukh!
At just 19, she has conquered the 64 squares, becoming India’s 88th Grandmaster and 1st Indian Woman to achieve the title !… pic.twitter.com/e3KLPYolAQ— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) July 28, 2025
विश्वविजेती दिव्या देशमुख ठरली भारताची ८८वी ग्रॅण्डमास्टर! 🇮🇳♟️
जॉर्जिया येथे पार पडलेल्या FIDE महिला वर्ल्डकप स्पर्धेच्या अंतिम सामन्यात, महाराष्ट्र कन्या दिव्या देशमुख हिनं आत्मविश्वासपूर्ण खेळ आणि बुद्धिमत्तेच्या जोरावर विश्वविजेतेपद पटकावत ऐतिहासिक कामगिरी केली आहे. या… pic.twitter.com/wKVnQf5dhU
— Ajit Pawar (@AjitPawarSpeaks) July 28, 2025