उत्तर प्रदेश, राजनीति

लखनऊ में रन-वे पर दौड़े विमान को टेकऑफ से पहले रोका, डिंपल यादव समेत सवार थे 151 यात्री

लखनऊ में रन-वे पर दौड़े विमान को टेकऑफ से पहले रोका, डिंपल यादव समेत सवार थे 151 यात्री

लखनऊ: राजधानी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यानी अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को पायलट ने टेकऑफ से पहले अचानक रोक दिया। फ्लाइट रन-वे पर दौड़ चुकी थी, लेकिन अंतिम समय पर पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। बताया जा रहा कि फ्लाइट के इंजन को टेकऑफ के लिए थ्रस्ट यानी प्रेशर नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में पायलट ने विमान को रोकने का फैसला किया।

विमान (6-ई-2111) में सपा प्रमुख अखिलेश की सांसद पत्नी डिंपल यादव समेत 151 यात्री सवार थे। अचानक विमान रुकने से यात्री सहम गए। हालांकि, बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्हें दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया।

डीजीसीए ने मांगी घटना की रिपोर्ट

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने घटना की रिपोर्ट मांगी है। वहीं, इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि तकनीकी कारण से विमान को टेकऑफ रोकना पड़ा। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हालांकि, इंडिगो ने फ्लाइट्स को क्यों रोका गया। इसकी स्पष्ट वजह नहीं बताई है। फ्लाइट 6 ई 2111 शनिवार को 11:10 बजे फ्लाइट रनवे पर दिल्ली के लिए उड़ान भरने पहुंची।

यात्रियों के मुताबिक, विमान ने गति पकड़ ली थी, तभी एक आवाज सुनाई दी। प्लेन को हवा में ऊपर उठने के लिए पर्याप्त थ्रस्ट नहीं मिला। एयरपोर्ट के सूत्रों के मुताबिक, पायलट ने तुरंत ATC को अबेंडिंग टेक ऑफ की सूचना दी। इसके बाद पायलट ने विमान को रोकने का फैसला किया। बाद में फ्लाइट टैक्सी-वे से वापस लौटकर बे संख्या-07 पर खड़ी हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक यात्री ने कहा- भगवान ने बचा लिया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

अबेंडिंग टेक ऑफ​ की​​​​​​ सूचना क्या होती है?

अबेंडिंग टेक ऑफ की सूचना का मतलब कि उड़ान भरने के लिए रनवे पर तेजी से दौड़ रहा विमान किसी कारणवश रुक जाता है। ऐसा तब ही सकता है जब इंजन में कोई बड़ी तकनीकी खराबी आ जाए, पायलट को कोई असमान्य आवाज या कंपन महसूस हो। जब पायलट टेक ऑफ रद्द करने का फैसला लेता है तो वह तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगा सकता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *