उत्तर प्रदेश, राजनीति

वीर बाल दिवस पर श्रावस्‍ती पहुंचे डिप्‍टी सीएम मौर्य, बोले- भारत माता की जय के लिए कार्य करती है भाजपा

वीर बाल दिवस पर श्रावस्‍ती पहुंचे डिप्‍टी सीएम मौर्य, बोले- भारत माता की जय के लिए कार्य करती है भाजपा

श्रावस्ती: वीर बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य श्रावस्ती पहुंचे। यहां पुलिस लाइन भिनगा में लैंड करने पर उन्हें गार्ड सलामी दी गई। इसके बाद जिला कार्यालय पर उप मुख्यमंत्री ने कोर कमेटी की बैठक की। इसके बाद वीर बाल दिवस के उपलक्षय पर अयोजित संगोष्ठी में प्रबुद्धजनों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह के साहिबज़ादों ने धर्म की रक्षा करते हुए मुगलों से लोहा लेते धर्म, संस्कृति के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए उनके जीवन से समूची मानवजाति को धर्म के प्रति कृतज्ञता की प्रेरणा लेनी चाहिए और ऐसे महान विभूतियों को श्रद्धा से नमन करना चाहिए।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि दोनों साहिबजादों की कुर्बानी और उनके शौर्य को पूर्व की सरकारों ने तुष्टिकरण की भेंट चढ़ा दिया और गौरवशाली इतिहास को दबाने का कार्य किया। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास तो हो ही रहा है, उसके साथ ही हमारे सनातन मूल्यों, संस्कृति, धर्म का संर्वधन का कार्य करते हुए बिना भेदभाव सबका साथ, सबका विकास का कार्य किया जा रहा है। भाजपा सिर्फ शासन नहीं करती, बल्कि जनजन की सेवा के भाव के साथ भारत माता की जय के लिए कार्य करती है। विपक्षी तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए वन्दे मातरम का विरोध कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी दृढ़ता और श्रद्धा से वन्दे मातरम की 150वीं जयंती को पूरे उत्साह से पूरे देश में मना रही है।

2027 में कमल खिलाने का आवाह्न

इस दौरान उप मुख्यमंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं को एसआईआर के माध्यम वोटर सूची शुद्धिकरण पर कार्य करने और 2027 में जिले की दोनों विधानसभाओं में कमल खिलाने के आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पाण्डेय, संजय कैराती पटेल, महेश मिश्रा, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, पुरुषोत्तम कौशल, प्रेम सिंह नायक, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

मनरेगा योजना को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा

ग्राम चौपाल और स्वयं सहायता समूहों के साथ संवाद कार्यक्रम में केशव प्रसाद मौर्य ने मनरेगा योजना को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि अब मनरेगा के तहत मजदूरों को 100 के बजाय 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही जॉब कार्ड की वैधता अवधि 5 साल से घटाकर 3 साल कर दी गई है। जिसका उद्देश्य योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

उप मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्र महिलाओं को आवास की चाबियां भी सौंपीं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *